जिले के दो केंद्रों पर इग्नू की सत्रांत की हुई परीक्षा
मधुबनी, जून 3 -- मधुबनी,एक संवाददाता। इग्नू के अध्ययन केंद्र आरके कॉलेज एवं इग्नू द्वारा बनाया गया जे एन कॉलेज परीक्षा केंद्र जून-2006 की सत्रांत परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को गणित रसायन शास्त्र इतिहास अर्थशास्त्र दर्शनशास्त्र राजनीति विज्ञान मानव संसाधन प्रबंधन हिंदी आदि विषयों की परीक्षा हुई। इग्नू की परीक्षा 01 जून से शुरू हुई थी एवं 21 जुलाई तक इस परीक्षा का आयोजन होगा। इग्नू की संचालित हो रही सत्रांत परीक्षा में रोजगार परक शिक्षा पर आधारित ग्रामीण विकास लाइब्रेरी साइंस श्रम एवं समाज कल्याण व्यापार प्रबंधन आदि विषयों की परीक्षा होगी। जिला के छात्र-छात्राएं एवं सरकारी या गैर सरकारी संगठनों में काम करने वाले लोग घर बैठे पढ़ कर एवं इग्नू की सत्रांत परीक्षा दे कर अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.