जिले के दो कलाकारों को सीसीआरटी नई दिल्ली की प्रतिष्ठित जूनियर फैलोशिप
बेगुसराय, जून 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के दो युवा रंगकर्मियों को रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन सेंटर फॉर कल्चरल रिसोर्सेज एंड ट्रेनिंग नई दिल्ली की प्रतिष्ठित जूनियर फैलोशिप प्रदान की गई। पूरे बिहार में चयनित पांच कलाकारों में से दो का संबंध बेगूसराय से होने पर जिले के रंगकर्मियों और कला प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। फैलोशिप प्राप्त करने वालों में सिकंदर कुमार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) से पास आउट हैं। वहीं सचिन कुमार रांची विश्वविद्यालय से थिएटर आर्ट में मास्टर डिग्री प्राप्त की है।
सम्मान समारोह इस उपलब्धि पर आशीर्वाद रंगमंडल की ओर से अपने रंगमंडल स्पेस में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए आशीर्वाद रंगमंडल के सचिव डॉ. अमित रोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.