चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर आश्रय गृह के बगल में शुक्रवार को डीसी चंदन कुमार ने जिला के दूसरे सखी वन स्टॉप सेंटर का उद्घाटन किया। जिला में पूर्व से एक सखी वन स्टॉप सेंटर चाईबासा में कार्यरत है। दूरदराज में रहने वाली पीड़ित महिला की पहुंच सखी वन स्टॉप सेंटर तक सुनिश्चित करने के लिए दूसरे सखी वन स्टॉप सेंटर चक्रधरपुर की स्वीकृति प्रदान की गई। इस सेंटर से वैसी महिलाएं जो किसी भी प्रकार की हिंसा या मानसिक यातना से पीड़ित है उन्हें नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाएगी। सखी वन स्टॉप सेंटर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हिंसा प्रभावित महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की सहायता प्रदान करने की एक केंद्रीय योजना है। इस योजना के अंतर्गत वैसी महिला सखी वन स्टॉप सेंटर से मदद ले सकती है जिनके साथ मारपीट, घरेलू हिंसा, ए...