जिले के दस प्रमुख तालों को रामसर साइट की सूची में शामिल कराने की तैयारी
कुशीनगर, जून 25 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जनपद की प्राकृतिक धरोहर एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैंड्स) को संरक्षित करने तथा उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुशीनगर के बड़े वेटलैंड्स को अंतरराष्ट्रीय महत्व की रामसर साइट की सूची में शामिल कराना है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आयोजित विशेष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की शुरुआत एवं संचालन जिला आर्द्रभूमि समिति के सचिव एवं प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) ने किया।
बैठक में लिए गए निर्णय बैठक में कुशीनगर के दस प्रमुख तालों को रामसर साइट का दर्जा दिलाने, उनकी वैज्ञानिक मैपिंग कराने तथा विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के लिए उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.