सिमडेगा, अप्रैल 19 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के दस केन्द्रों में जेपीएससी की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचारमूक्त माहौल में संपन्न हुई। जहां कुल 2146 परीक्षार्थी परिक्षा में शामिल हुए। हालांकि दूसरी पाली में 2144 ने परीक्षा लिखी। पहली पाली में 1634 और दूसरी पाली में 1636 छात्र अनुपस्थित रहे। इधर परीक्षा को लेकर जिले में रविवार की सुबह से हीं गहमा गहमी और पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर मुस्तैद नजर आए। डीसी कंचन सिंह और एसपी श्रीकांत एस खोटरे भी लगातार परीक्षा संचालन और विधि व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश देते हुए नजर आए। वहीं डीसी ने एसएस बालिका उच्च विद्यालय, सिमडेगा कॉलेज तथा यूसी उवि सामटोली परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- कड़ी सुरक्षा के बीच गुमला में 12 केंद्रों पर शां...