आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से होमगार्ड भर्ती परीक्षा जिले के 13 केंद्रों पर दो-दो पालियों में कराई जाएगी। परीक्षा में कुल 5908 परीक्षार्थी जिले में पंजीकृत हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। यह परीक्षा जिले में 25, 26 और 27 अप्रैल को होगी। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार ने बताया कि होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए कुल 5908 परीक्षार्थी पंजिकृत हैं। परीक्षा के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर और एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेटी की तैनाती की गई है। परीक्षा के लिए डीएवी इंटर कालेज, डीएवी पीजी कालेज, गुरुकुल इंटर कालेज भंवरनाथ, निस्वां इंटर कालेज पहाड़पुर, राजकीय बालिका इंटर कालेज रैदापुर, राजकीय इंटर कालेज जमुड़ी, एसके...