सहरसा, मार्च 9 -- सहरसा, ज्ञानमूर्ति। जिले के तीन हाई स्कूलों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला की स्थापना होगी। मिनी सॉइल टेस्टिंग लैब से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को मिट्टी जांच संबंधी जानकारी दी जाएगी। मिनी सॉइल टेस्टिंग लैब के लिए जिला स्तरीय चयनित समिति तहत चयनित स्कूलों की सूची जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा संयुक्त निदेशक (रसायन), मिट्टी जांच प्रयोगशाला, बिहार, पटना को भेजा गया है। जानकारी अनुसार चयनित स्कूलों में मिनी सॉइल टेस्टिंग लैब के लिए लगभग डेढ़ लाख की राशि से लैब संबंधित विभिन्न सामग्री लगाया जाएगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 25-26 में स्कूल सॉइल प्रोग्राम के तहत सूबे के 38 जिलों में चिन्हित पी एम विद्यालयों में मिनी सॉइल टेस्टिंग लैब की स्थापना का निर्णय लिया गया ...