कोडरमा, दिसम्बर 24 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा डीटीओ विजय कुमार की ओर से मंगलवार को शहर के तीन स्कूलों के बसों की जांच की गई। जांच के दौरान तीनों स्कूलों की कुल 12 बसों से 80 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया। जिन स्कूल बसों की जांच की गई और जुर्माना लगाया गया उनमें डीएवी स्कूल, मॉडर्न स्कूल और संत जोसेफ स्कूल शामिल है। जांच के दौरान डीटीओ द्वारा सभी वाहनों की कागजात की जांच गई। साथ ही स्कूलों के संचालकों को पेपर अपटूडेट रखने का आदेश दिया गया। कहा गया कि कागजात में कमी पाए जाने पर वाहन संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि इसके पूर्व भी दो स्कूलों की बसों की जांच की गई थी और जुर्माना लगाया गया था। मालूम हो कि जिले के कई स्कूलों में जो बसों का संचालन हो रहा है उसमें काफी गड़बड़ी मिल रही है। डीटीओ ने बताया कि सभी स्कूलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.