महाराजगंज, मई 8 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले के छह ब्लाक क्षेत्र के किडनी मरीजों को डायलसिस कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। घर के नजदीक सीएचसी पर नि:शुल्क डायलसिस कराने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए परतावल, सिसवा और निचलौल सीएचसी में डायलसिस की सुविधा दिलाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यह भी पढ़ें- सेमरियावां में स्थापित होगा डायलिसिस सेंटरकिडनी मरीजों की बढ़ती संख्या जिले में किडनी मरीजों में इजाफा हो रहा है। इसके लिए जिला अस्पताल में हर रोज डायलसिस कराने के लिए मरीजों की भीड़ जुट रही है। कई मरीजों को डायलसिस कराने के लिए नंबर लगाना पड़ रहा है। इससे मरीजों के साथ तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। स्वास्थ्य प्रशासन ने इन मरीजों की सहूलियत के लिए सीएचसी पर डायलसिस सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है। इसके लिए सामुदायिक स्वास्थ्य कें...