जिले के तीन शिक्षकों को छत्तीसगढ़ में मिला सम्मान
बिहारशरीफ, अगस्त 27 -- जिले के तीन शिक्षकों को छत्तीसगढ़ में मिला सम्मान बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। छत्तीसगढ़ में जिले के तीन शिक्षकों को सम्मानित किया गया। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा छत्तीसगढ़ द्वारा प्राथमिक विद्यालय बेलदरिया के प्रधान शिक्षक रोहित कुमार, उर्दू प्राथमिक विद्यालय कोहनासराय के विशिष्ट शिक्षक मो. नजमुद्दीन व शीतला प्लस टू हाईस्कूल मघड़ा के शिक्षक डॉ. मो. एजाज अहमद को विज्ञान के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया। शिक्षक रोहित कुमार ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण की शुरुआत घर और विद्यालय से होती है। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों, विशेषकर बच्चों और युवाओं में तर्कशीलता, वैज्ञानिक सोच एवं सवाल पूछने की प्रवृत्ति विकसित करना तथा अंधविश्वास के प्रति जागरूकता पैदा करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.