बाराबंकी, मार्च 13 -- बाराबंकी। गुवाहाटी, असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस में प्रधानमंत्री ने किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की। इस कार्यक्रम का जनपद स्तर के साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र, हैदरगढ़, बाराबंकी एवं समस्त विकास खण्डों में किसान कल्याण केन्द्र/ विकास खण्ड मुख्यालय पर सजीव प्रसारण भी कराया गया। साथ ही कृषि विभाग के क्षेत्रीय कार्मिकों,पंचायत सहायकों एवं जनसुविधा केन्द्रों द्वारा भी ग्राम पंचायतों में वर्चुअल रूप से अपने मोबाइल/लैपटाप द्वारा किसानों के मध्य लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से प्रसारण कराया गया। जिले के 393019 किसान भाइयों के खाते में किसान सम्मान निधि की किस्त प्रेषित कराई गई है। जनपद स्तर पर पल्हरी प्रक्षेत्र स्थित प्रांगण में उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कराया गया। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्षा, राजरानी...