मधुबनी, मार्च 11 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि ।भारत सरकार के आयुष मंत्रालय ने जिले के तीन राजकीय आयुर्वेद औषधालय को अपग्रेड कर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में विकसित करने का आदेश जारी किया है। इसके अपग्रेडेशन से जहां भव्य भवन एवं इलाज की सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी वहीं आयूर्वेद पद्वति से इलाज होने पर लोगों को सस्ता एवं बीमारी से स्थायी समाधान मिलेगा। जिले में कुल 9 औषधालय संचालित हैं। इनमें चार राजकीय आयुर्वेद औषधालय, तीन राजकीय होम्योपैथिक औषधालय तथा दो राजकीय यूनानी औषधालय है। आयुष मंत्रालय ने डीएम को पत्र जारी कर रहिका प्रखंड के कपिलेश्वर स्थान, अंधराठाढी के देवरहा में स्थित औषधालय एवं बिस्फी प्रखंड के मुरलियाचक में रहे औषधालय केंद्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अपग्रेड की दिशा में पहल करने को कहा है। इसके लिए 19 लाख 65 हजार रूपये की स्वीकृत...