जिले के तीन युवा 26 जुलाई को प्रधानमंत्री से करेंगे वर्चुअल संवाद
फरीदाबाद, जुलाई 22 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। विकसित वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों का शैक्षणिक भ्रमण कर चुके युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से संवाद करेंगे। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में देश के 245 जिलों के 403 चयनित युवा भाग लेंगे, जिनमें फरीदाबाद जिले के तीन युवा भी शामिल हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त आयुष सिन्हा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। माई युवा भारत (एमवाई भारत) की मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. पल्लवी जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि हरियाणा के आठ जिलों से युवाओं का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- प्रशस्त ऐप 2.0 पर सभी शिक्षकों का पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.