मधुबनी, जुलाई 9 -- मधुबनी, एक, संवाददाता। जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे मधुबनी जिले के तीन बच्चों के लिए बिहार सरकार की बाल हृदय योजना नई उम्मीद बनकर सामने आई है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आने वाले इन बच्चों को नि:शुल्क उपचार के लिए अहमदाबाद स्थित श्री सत्य साई हृदय रोग अस्पताल भेजा गया है। सरकार की इस पहल के तहत इलाज के साथ-साथ सुरक्षित परिवहन और समन्वय की पूरी व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि परिजनों को किसी प्रकार की आर्थिक या प्रशासनिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इस अभियान के तहत झंझारपुर प्रखंड के चनौरागंज निवासी अंश प्रधान (पिताझ्ररविशंकर प्रधान), बिस्फी प्रखंड के सिमरी निवासी सुधांशु कुमार (पिताझ्रकृष्णा कुमार) तथा पंडौल प्रखंड के कोठिया निवासी एनम प्रवीण (पिताझ्रअली अहमद साह) को विशेषज्ञ उपचार के लिए अहमदाबाद रवाना किया गय...