गुमला, मई 22 -- गुमला प्रतिनिधि। जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को खरीफ कार्यशालाओं का आयोजन कर किसानों को आगामी खेती की तैयारी,मौसम पूर्वानुमान और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजनकार्यशाला की जानकारी भरनो,रायडीह और घाघरा प्रखंड में आयोजित कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिकों और विभागीय पदाधिकारियों ने किसानों को कम वर्षा की संभावना को देखते हुए कम पानी में होने वाली खेती अपनाने की सलाह दी।भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन सभागार में आयोजित कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अटल बिहारी तिवारी ने किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष कम बारिश की संभावना है। ऐसे में किसानों को कम समय में तैयार...