मोतिहारी, नवम्बर 28 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। मसालों की खेती में लहसुन के लिए चयनित पूर्वी चम्पारण में किसानों के बीच बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिले के तीन प्रखंड में पांच कलस्टर में लहसुन की खेती होगी। जिले के हरसिद्धि में तीन,चकिया व संग्रामपुर प्रखंड एक एक कलस्टर में में लहसुन की खेती के लिए किसानों का चयन किया गया है। जिला उद्यान विभाग के द्वारा चयनित किसानों के बीच लहसुन बीज का वितरण किया जा रहा है। प्रत्येक कलस्टर में 6 हेक्टेयर में लहसुन की होगी खेती : प्रत्येक कलस्टर में 6 हेक्टेयर में लहसुन की खेती होगी। एक किसान को न्यूनतम आधा हेक्टेयर व अधिकतम 2 हेक्टेयर तक के लिए लहसुन खेती को बीज दिये जाएंगे। प्रति क्लस्टर दस से पंद्रह किसानों को चयन किया गया है। ये सभी किसान समूह में लहसुन की खेती करेंगे। लहसुन की खेती के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.