जिले के तीन थानों को मिले नए थानाध्यक्ष
किशनगंज, जून 10 -- किशनगंज। संवाददाता जिले की पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी के द्वारा पुलिस पदाधिकारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन की प्रक्रिया दूसरे दिन बुधवार को भी जारी थी। जारी आदेश के तहत ठाकुरगंज, बहादुरगंज और पोठिया थाना में नए थानाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।एसपी संतोष कुमार के आदेश के अनुसार पुलिस निरीक्षक अंजय अमन को पोठिया थाना से ठाकुरगंज थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार को यातायात थाना से बहादुरगंज थाना की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा पुलिस निरीक्षक संजय पाण्डेय को साइबर थाना से पोठिया थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। यह भी पढ़ें- चार थाना में नए थानाध्यक्ष की हुई तैनाती पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.