मधुबनी, जुलाई 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य स्तर पर आयोजित छठी पेंचक सिलाट चैंपियनशिप ट्रायल में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए मधुबनी के खिलाड़ियों को शुक्रवार को समाहरणालय में सम्मानित किया गया।

खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया डीएम आनंद शर्मा ने अपने कार्यालय कक्ष में गोल्डन कराटे अकादमी के खिलाड़ी हिमांशु कुमार यादव, सुहासनी और अभिजीत कुमार झा को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। डीएम ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर मधुबनी और बिहार का नाम रोशन कर रहे हैं, जो पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से भविष्य में भी इसी समर्पण और लगन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया।...