बक्सर, अप्रैल 29 -- युवा के लिए --- बक्सर। नीट (यूजी) 2026 परीक्षा के सफल व कदाचारमुक्त संचालन की तैयारी को लेकर बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में ब्रीफिंग की गई। डीएम साहिला व एसपी शुभम आर्य ने परीक्षा की तैयारी के बारे में बताया कि 03 मई को आयोजित होने वाली नीट (यूजी) परीक्षा के लिए जिले में कुल तीन परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। परीक्षा केन्द्रों पर अभ्यर्थियों के पहुंचने का समय/प्रवेश पत्र में दर्शाए गए समय के अनुसार प्रातः 11:00 बजे से अपराहन 01:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केन्द्रों के भीतर मोबाइल फोन, ब्लू-टूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, कैलकुलेटर, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यह भी पढ़ें- जिले के आठ केंद्रों पर तीन मई को होगी नीट यूज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.