गोपालगंज, अप्रैल 2 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 के पहले सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर केंद्रों की संशोधित सूची जारी कर दी है। जिले में कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां निर्धारित तिथियों के अनुसार परीक्षा आयोजित की जाएगी। पूर्व में विश्वविद्यालय की ओर से इस परीक्षा के लिए चार केंद्र कमला राय कॉलेज, महेंद्र महिला कॉलेज, गोपेश्वर कॉलेज हथुआ तथा बीपीएस कॉलेज भोरे बनाए गए थे। लेकिन, बीपीएस कॉलेज भोरे केंद्र को लेकर परीक्षार्थियों ने दूरी की वजह से असमर्थता जाहिर की थी। जिस पर ध्यान देते हुए विश्वविद्यालय ने बीपीएस कॉलेज भोरे को छोड़कर अन्य तीन केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराने का निर्णय लिया है। इन केंद्रों पर विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को आवंटित किया गया है। ताकि परीक्षा का संचालन सुचा...