बक्सर, मार्च 13 -- युवा के लिए --- सोमवार से दो पालियों में होगी परीक्षा, एक हजार 322 परीक्षार्थी लेंगे भाग 05 या 05 से अधिक व्यक्तियों को एक जगह रहने पर प्रतिबंध बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के तीन केंद्रों पर आगामी 16 मार्च से मध्यमा की परीक्षा आयोजित होगी। यह परीक्षा 19 मार्च तक दो पालियों में होगी। इसमें एक हजार 322 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। पहला केंद्र अहिरौली स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय बनाया गया है। इसमें 395 विद्यार्थियों के परीक्षा देने का केंद्र बनाया गया है। वहीं जासो उच्च माध्यमिक विद्यालय में 476 व कृतपुरा प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में 451 में विद्यार्थी मध्यमा की परीक्षा देंगे। तीनों परीक्षा केंद्र पर 200 मीटर की दूरी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 की निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश सदर एसडीओ को दिया गया...