मुजफ्फरपुर, जुलाई 29 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिले के तीन कराटे खिलाड़ियों का चयन 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप-इंडियन चैलेंजर्स कप-2026 के लिए हुआ है। प्रतियोगिता 31 जुलाई से दो अगस्त तक कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होगी। चयनित खिलाड़ियों में पुंजीतम कुमार, अनिकेत कुमार और तबरेज आलम शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी कोच वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ मिथिला एक्सप्रेस से बुधवार को कोलकाता रवाना हुए। इन खिलाड़ियों को स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल, पंकज कमली, पल्लवी श्रीवास्तव और राम सिंह यादव ने शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर की पुरुष व महिला बास्केटबॉल टीम घोषित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...