नवादा, जुलाई 18 -- खरीफ सीजन अब अपने चरम पर है। इन दिनों बारिश का अभाव किसानों के लिए परेशानी का सबब जरूर है, लेकिन अपने स्तर पर रोपाई जारी रख रहे किसानों को खाद की प्रबल जरूरत आन पड़ी है। ऐसे में जिले के नवादा, वारिसलीगंज व रजौली स्थित तीनों बिस्कोमान में पिछले दस दिनों से कोई भी खाद उपलब्ध नहीं रहना किसानों को परेशान कर रहा है। नवादा बिस्कोमान के सहायक गोदाम प्रबंधक सौरभ कुमार ने बताया कि आगामी 20 जुलाई को नई खेप आने की संभावना जताई गई है। इधर, खरीफ सत्र-2026-27 के मद्देनजर नवादा जिले के किसानों की जरूरत का खाद कृषि विभाग उपलब्ध कराने में जुटा है। खुदरा बाजार में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध खाद के विक्रय पर निगरानी का स्तर भी बढ़ा दिया गया है, ताकि किसानों के लिए अधिक दाम वसूले जाने जैसी परेशानी न रहे। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने ...