जिले के तीनों निकायों के अध्यक्ष पहुंचे गिरिडीह, दिवंगत नेता को दी श्रद्धांजलि
कोडरमा, सितम्बर 7 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के तीनों निकायों के अध्यक्ष गिरिडीह पहुंचे और दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी। झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की सूचना के बाद शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। रविवार को झुमरीतिलैया नगर परिषद के अध्यक्ष रमेश हर्षधर, कोडरमा नगर पंचायत के अध्यक्ष साजिद हुसैन लल्लू और डोमचांच नगर पंचायत के अध्यक्ष उमेश वर्मा समेत अन्य लोगों ने गिरिडीह पहुंचकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी। तीनों निकायों के अध्यक्ष सुदिव्य कुमार के आवास उत्सव उपवन पहुंचे और उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। यह भी पढ़ें- संत मरियम स्कूल परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- प्रार्थना सभा में मंत्री सुदिव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.