हाथरस, मार्च 13 -- हाथरस। असम के गुवाहाटी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि की 22 वीं किश्त देश के करीब 9.3 करोड़ किसानों के खाते में डाली गई। इस क्रम में जनपद हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में इसका सजीव प्रसारण किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक हाथरस अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, उप कृषि निदेशक जिला कृषि अधिकारी निखिल देव तिवारी एवं जनपद के करीब 120 कृषक उपस्थित रहे। जनपद के करीब 15 पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को विधायक हाथरस अंजुला सिंह माहौर एवं विधायक वीरेंद्र सिंह राणा द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में करीब 1,56000 किसानों को 22 वीं किश्त का लाभ प्राप्त हुआ है। पीएम किस...