गाज़ियाबाद, जुलाई 15 -- - 25 हजार टीबी रोगियों को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) का इंतजार गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। जिले में टीबी (क्षय रोग) के हजारों मरीजों को एक साल से पोषण सहायता राशि नहीं मिल पाई है। टीबी मरीजों को हर माह एक हजार रुपये की सहायता डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से दी जाती है। नए भुगतान स्पर्श पोर्टल की वजह से भुगतान बंद है।जिले में वर्तमान में 25 हजार से अधिक टीबी मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें बड़ी संख्या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की है, जो पोषण सहायता राशि पर निर्भर रहते हैं। नियमित भुगतान नहीं होने से मरीजों को पौष्टिक भोजन नहीं मिल पा रहा है, जिसका असर उनके स्वास्थ्य और उपचार पर भी पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- फेस आईडी के आधार पर शुरू हुआ टीबी के मरीजों को भुगतान हालांकि टीबी विभाग स्थानीय स्तर पर सीएसआर फंड...