इटावा औरैया, मार्च 19 -- वर्ष 2013 में जूनियर हाईस्कूलों में 29334 गणित -विज्ञान विषय की शिक्षक भर्ती के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब शिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। इसमें इटावा को 26 शिक्षक मिले हैं। इनकी तैनाती जूनियर हाईस्कूलों में की जाएगी।गुरुवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में काउंसलिंग प्रक्रिया कराई गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेश कुमार ने वरिष्ठ कार्यालय सहायक अमित कुमार द्विवेदी व कार्यालय सहायक प्रशांत मोहन वर्मा को काउंसलिंग कराने के लिए नामित किया। जिले को मिले कुल 26 शिक्षकों के सापेक्ष 25 शिक्षकों ने गुरुवार को आयोजित काउंसलिंग में भाग लिया। इसमें अभिषेक सिंह, अजीत कुमार सिंह, अंबिका भूषण,आनंद कुमार,अनिल प्रताप सिंह,अनुराधा यादव,अश्वनी कुमार,भूपेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रकाश,धर्मेंद्र प्रताप, हिमांशु व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.