गुमला, मार्च 15 -- जारी प्रतिनिधि जारी प्रखंड अंतर्गत रूद्रपुर गांव में स्थित करीब 1200 वर्ष पुराने ध्वस्त शिव मंदिरों और राजमहलों के अवशेषों पर अब शोध किया जाएगा। इसको लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के सहायक अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. नीरज कुमार मिश्र ने स्थल का दौरा कर प्रारंभिक सर्वेक्षण किया। हाल ही में रूद्रपुर में कई प्राचीन शिव मंदिर व अनगिनत शिवलिंग होने संबंधी मामला प्रकाश में आने के बाद पुरातत्व विभाग ने मामले को संज्ञान में लिया। इसके बाद डॉ. मिश्र रूद्रपुर गांव पहुंचे और जहां-जहां प्राचीन अवशेष मौजूद हैं, वहां की जानकारी लेकर निरीक्षण किया।डॉ.मिश्र ने बताया कि उपलब्ध संकेतों के अनुसार इन शिव मंदिरों का निर्माण लगभग 1200 वर्ष पूर्व लोगों द्वारा कराया गया था। इस तरह के प्राचीन शिव मंदिर बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने ...