जिले के जर्जर स्कूल भवन किए जाएंगे ध्वस्त, 25 मई तक मांगी गई सूची
कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता कोडरमा जिले के दर्जनों सरकारी स्कूलों के भवन जर्जन हो चुके हैं। ऐसे में संभावित खतरों को देखते हुए सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों को लेकर स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग गंभीर है। विभाग ने जिले के तमाम जर्जर विद्यालय भवनों की मरम्मत करने और जो मरम्मत योग्य नहीं है, उसे ध्वस्त करते हुए नए विद्यालय भवन के निर्माण करने के लिए कई बार निर्देश दिया गया। कोडरमा जिले में कई जर्जर विद्यालय भवन होने की सूचना मिल रही है। कोडरमा जिले को 25 मई तक इससे संबंधित कार्ययोजना विभाग को उपलब्ध कराने को कहा गया है। मानसून शुरू होने के पहले विभाग इससे संबंधित तैयारी में जुटा हुआ है। मगर कोडरमा में अभी जर्जर स्कूल भवनों की गिनती पूरी नहीं हो सकी है। ऐसे में जर्जर भवन में पढ़ाई होने से कभी भी अप्रिय घटना की सूचना मिल सकती है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.