बागेश्वर, मार्च 5 -- बागेश्वर। जिले के जंगलों में इन दिनों लगातार आग धधक रही है। आग के कारण वातावरण में धुंध और धुआं फैल गया है। सूरज की लालिमा भी फीकी पड़ने लगी है। लोगों की आंखों में जलन महसूस हो रही है। प्राकृतिक संपदा को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। सबसे अधिक परेशानी सांस और दमा के रोगियों को उठानी पड़ रही है। लोगों ने वन विभाग से जल्द आग पर काबू पाने की मांग की है। मालूम हो कि जिले में पशुपालन कम होने से जंगलों की घास समय पर नहीं कट पाती है, जो सर्दियों में सूख जाती है। यही सूखी घास इन दिनों आग पकड़ रही है। इन दिनों चल रही तेज हवा आग को और भड़का रही है। इस कारण जंगल लगातार जल रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.