समस्तीपुर, मार्च 30 -- समस्तीपुर। जिला समेत विभिन्न प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विद्यालयों के बच्चों ने बिहार मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में बेहतर अंक लाकर विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि कल्याणपुर के प्रोजेक्ट बालिका प्लस टू हाई स्कूल कल्याणपुर की प्रार्थना कुमारी को 480 अंक, अनुराधा वर्मा को 438 अंक, कोमल कुमारी को 424, श्री सुंदर प्लस टू हाई स्कूल मुक्तापुर के रागिनी कुमारी को 464 एवं उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मिल्की रमोली के दीपिका को 458 अंक प्राप्त हुआ है। इधर, मुसरीघरारी नगर पंचायत के अल्फा 2 उच्च विद्यालय के छात्र नीतीश कुमार ने 477 अंक प्राप्त किए हैं। विभूतिपुर अंतर्गत महिषी में उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय के छात्र व मिथलेश झा के पुत्र दिव्यांशु ने 473 अंक प्राप्त किया। उच्च माध्यमिक विद्यालय पतैलिया की छात्रा ...