जिले के छात्रों का बोर्ड परीक्षा के साथ जेईई मेंस में अच्छा प्रदर्शन
नोएडा, मई 14 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले के छात्रों की जेईई मेंस में 99.99 परसेंटाइल हासिल की है। वहीं, 12वीं में भी इन्होंने 98.6 प्रतिशत तक अंक हासिल किए हैं। जेईई मेंस में सेक्टर-143 सिक्का कामना ग्रीन सोसाइटी निवासी अभिनव ने सीबीएसई 12वीं के बोर्ड परिणाम में 93.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वहीं, पिछले दिनों आए जेईई मेंस में उनकी 99.17 परसेंटाइल रही थी। वह दिल्ली आईआईटी से बीटेक करना चाहते हैं। वहीं, रॉयल नेस्ट सोसाइटी निवासी श्रेयस ने भी 12वीं की परीक्षा में 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही उन्होंने जेईई मेंस में 99.99 परसेंटाइल हासिल की है। उनकी ऑल इंडिया 23वीं रैंक रही थी। श्रेयस दिल्ली या मुंबई आईआईटी में दाखिला चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.