हाथरस, मार्च 27 -- हाथरस। जिले के छह हजार उपभोक्ताओं की बिजली कभी गुल हो सकती है। इन उपभोक्ताओं के यहां लगे स्मार्ट मीटर पर नेगेटिव बेलेंस का बकाया है। दो दिन में साढ़े 11 हजार उपभोक्ताओं ने साढ़े पांच करोड़ रुपये जमा किया। अब बकाया जमा न करने वाले उपभोक्ताओं पर अधिकारी शिकंजा कसने की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही ओटीएस में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं पर भी विभागीय अधिकारियो की पैनी नजर है। हाथरस जिले में 65 बिजलीघरों के जरिए दो लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली की आपूर्ति की जाती है। इसमें एक लाख 90 हजार उपभोक्ताओं के यहां अब तक स्मार्ट मीटर लगाने का काम हो गया है। जिसमें एक लाख तीस हजार मीटर प्रीपेड में कन्वर्ट हो गए हैं। दो दिन में नगेंटेवि बैलेंस वाले 11 हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हुई। इसी के साथ साढ़े पांच करोड़ रुपये का बकाया जमा किया...