महाराजगंज, अप्रैल 25 -- महराजगंज, निज संवाददाता। अलनीनो के प्रभाव के चलते जिला इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। अप्रैल में ही मई-जून जैसी तपिश पड़ रही है। एडब्ल्यूएस-एआरजी की रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार को जिले में छह स्थानों पर तापमान का पारा 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।धानी, पनियरा फरेंदा, बसहिया बुजुर्ग, फरेंदा खुर्द जलकल कैम्पस व शाहाबाद में ऑरेंज अलर्ट जारी है। बसहिया बुजुर्ग में सबसे अधिक 41.49 डिग्री सेल्सियस व निचलौल में 38.06 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। रात में भी दिन जैसी गर्मी महसूस हो रही है क्योंकि न्यूनतम तापमान 26.83 डिग्री सेल्सियस रहा। राहत आपदा विभाग जिले के 39 केंद्रों पर एडब्ल्यूएस-एआरजी से मौसम की निगरानी कर रहा है। यह भी पढ़ें- गर्मी का सितम : अस्पतालों में बढ़े निर्जलीकरण के 40 फीसदी मरीज, बनाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.