भागलपुर, जून 13 -- भागलपु, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार होने जा रहा है। एक जुलाई से जिले के छह प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेजों का संचालन शुरू किया जाएगा। इन कॉलेजों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

कॉलेज की सुविधाएं कॉलेज परिसरों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके अलावा छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बेंच-डेस्क, कंप्यूटर रूम के लिए कंप्यूटर, क्लासरूम में पंखे, कूलर और एसी समेत करीब 45 प्रकार की आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की जाएगी। इस संबंध में एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

टेंडर प्रक्रिया जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि इच्छुक एजेंसियां 19 जून को दोपहर दो बजे तक जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय मे...