मधुबनी, अप्रैल 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना और दिशा-निर्देशों के बाद जिले के सभी नगर निकायों में सशक्त स्थायी समिति के गठन को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। विभागीय आदेश के अनुसार 15 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच मधुबनी नगर निगम सहित जयनगर, घोघरडीहा, फुलपरास, बेनीपट्टी नगर पंचायत और झंझारपुर नगर परिषद में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन कराया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत यह चुनाव संबंधित निकायों के वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान से बहुमत के आधार पर होगा। पूरी प्रक्रिया जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक रिक्ति के लिए अलग-अलग मतदान होगा और मतपेटिकाओं को क्रमांकित किया जाएगा। नामांकन से लेकर मतदान और मतगणना तक की पूरी प्रक्रिया एक ही दिन सुबह 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.