जमुई, जनवरी 8 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि नए वर्ष के पहले सप्ताह में एसपी विश्वजीत दयाल ने सात थानाध्यक्ष समेत 11 पुलिस पदाधिकारी का तबादला कर दिया है। थाना अध्यक्ष के तबादले की चर्चा पिछले एक महीने से हो रही थी। तबादला सूची के अनुसार पर्यवेक्षी पदाधिकारी खैरा सर्वजीत कुमार को चकाई और मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार को सिकंदरा थाना की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से जमुई थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक सौरभ शेखर को मलयपुर थाना की जिम्मेदारी दी गई है। सिकंदरा थानाध्यक्ष पंकज कुमार को सोनो थाना में पदस्थापित किया गया है हालांकि उन्हें थानाध्यक्ष नहीं बनाया गया है। लछुआड़ के थानाध्यक्ष उपेंद्र कुमार पाठक को खैरा थाना में योगदान देने का निर्देश जारी किया गया है। गरही थाना अध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार को झाझा और सिमुलतला थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.