बलरामपुर, जून 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 का आयोजन जिले में दो, तीन व चार जुलाई को जनपद के छह परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा तीन दिनों तक प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न होगी। जिले के कुल 2375 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। सभी परीक्षा केंद्र जिला मुख्यालय पर बनाए गए हैं। प्रशासन ने परीक्षा को नकलविहीन, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में सबसे अधिक तीन परीक्षा केंद्र एमएलकेपीजी कॉलेज में बनाए गए हैं। कॉलेज के कला संकाय केंद्र पर 599 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जहां केंद्र व्यवस्थापक प्रो. एके द्विवेदी होंगे। वाणिज्य संकाय केंद्र पर 480 परीक्षार्थियों के लिए प्रो. बीणा सिंह तथा विज्ञान संकाय केंद्र पर 384 अभ्यर्थियों के लिए प्रो. पीके सिंह को के...