खगडि़या, मई 12 -- खगड़िया । नगर संवाददाता मार्च माह में आए आंधी व बारिश से जिले में मक्का के फसल व्यापक स्तर पर क्षति हुई थी। आलम यह था कि कई किसानों के खेतों में लगी पूरी फसल गिर गई थी। हालांकि काफी संख्या में किसानों के मक्का की फसल क्षति हुई थी। गेहंू की फसल भी क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन मक्का की क्षति होने का रकवा काफी ज्यादा था। जिलास्तर से फसल क्षति की रिपोर्ट विभाग को भेजी गई, लेकिन प्रथम चरण में सिर्फ तीन प्रखंडों बेलदौर, परबत्ता व मानसी प्रखंड के ही किसानों को फसल क्षति का मुआवजा मिलने की घोषणा हुई। हालांकि बाद में लगातार किसानों के बीच पनपे असंतोष व विरोध के बाद अन्य प्रखंडों के किसानों के लिए भी फसल क्षति देने की बातें सामने आई, लेकिन इन चार बजे हुए प्रखंडों के लिए पोर्टल महज तीन दिन ही खुल सके और ऐसे में इन प्रखंडों के किसानों को आ...