औरंगाबाद, मई 2 -- पीएम सूर्य घर योजना के तहत बिजली बोर्ड ने आम कुटीर ज्योति श्रेणी के उपभोक्ताओं के आवासीय परिसर में सोलर संयंत्र लगाने की तैयारी की है। इसके लिए उपभोक्ताओं से सहमति पत्र प्राप्त करने और अन्य कार्रवाई की जा रही है। पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन 1 मई से 5 मई तक किया जाना है।

शिविर का आयोजन औरंगाबाद प्रखंड के बेला पंचायत, बारुण प्रखंड के कंचनपुर, देव प्रखंड के एरौरा, कुटुंबा प्रखंड के अंबा, मदनपुर प्रखंड के दधपी पंचायत, दाउदनगर प्रखंड के तरार, गोह प्रखंड के बनतारा, हसपुरा प्रखंड के अमझर शरीफ पंचायत, ओबरा प्रखंड के बेल और रफीगंज प्रखंड के बलिगांव पंचायत में शिविर का आयोजन किया गया है। रविवार को सदर प्रखंड के मंझार, बारूण प्रखंड के कोचाढ़, देव प्रखंड के बसडीहा, कुटुंबा प्रखंड के कुटुंबा, मदनपुर प्रखंड के घटराईन, नवीनगर ...