जिले के चार युवाओं ने बढ़ाया मान, भारतीय सेना में बने अधिकारी
रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर। जिले के चार युवा भारतीय सशस्त्र बलों में कमीशन प्राप्त कर सैन्य अधिकारी बने है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बुधवार को समारोह में गदरपुर की लेफ्टिनेंट काजल बेहड़, लेफ्टिनेंट रोहित कुमार, लेफ्टिनेंट दुष्यंत तेजवानी तथा छतरपुर के फ्लाइंग लेफ्टिनेंट पवन बचखेती को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। नव नियुक्त अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए युवाओं से अनुशासन, मेहनत, निष्ठा और दृढ़ संकल्प के बल पर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। समारोह में कर्नल रुद्रप्रताप सिंह, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी, कर्नल गोकर्ण सिंह, पूर्व नौसैनिक गिरधर सिंह, हवलदार लक्ष्मीदत्त, लक्ष्मण चुफाल, सुंदर सिंह बिष्ट, किशन सिंह और महेश भट्ट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.