शामली, फरवरी 11 -- मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए मुख्य आरक्षी को एसपी एनपी सिंह द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति प्रदान की। बुधवार को पुलिस लाईन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी एनपी सिंह ने जिले में नियुक्त तथा विभागीय पदोन्नति में मुख्य आरक्षी से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए मुख्य आरक्षी भगत सिंह महिला परामर्श केन्द्र कैराना, कुवर भरत डायल - 112, संजीव कुमार थाना झिंझाना, सुशील कुमार थाना कांधला को शुभकामनाऐं दी। एसनी एनपी सिंह तथा एससपी सुमित शुक्ला द्वारा स्टार लगाकर पदोन्नति की बधाई दी। साथ ही उनके कार्यों की प्रशंसा व कार्यशैली की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.