गाजीपुर, जून 15 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में अग्निशमन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए चार विकास खंडों में नए दो यूनिट का फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। अग्निशमन विभाग ने इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। प्रत्येक फायर स्टेशन के निर्माण पर लगभग 13 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत सदर, बिरनो, मनिहारी और सादात ब्लॉक में फायर स्टेशन बनाए जाने हैं, जिनके लिए भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वर्तमान में जिले मरदह, सैदपुर, बहरियाबाद, भावंरकोल के साथ कई ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं के दौरान फायर ब्रिगेड वाहनों को घटनास्थल तक पहुंचने में अधिक समय लग जाता है। इसके लिए विभाग की ओर से सभी ब्लाक में फायर स्टेशन स्थापित करने का लक्ष्य है। नए फायर स्टेशनों के निर्माण से आपातकालीन परिस्थितियों म...