मधुबनी, मई 5 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी, निज संवाददाता। राज्य सरकार की सात निश्चय-3 (2025-30) योजना के तहत जिले के चार प्रखंड हरलाखी, फुलपरास, खुटौना और लौकही में नए डिग्री महाविद्यालय स्थापित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डिग्री कॉलेज से वंचित प्रखंडों को चिन्हित कर यह निर्णय लिया गया है, जिससे स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित हो सके। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि इसको लेकर प्रक्रियाएं शुरू कर दी गयी है। प्रत्येक महाविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए 44 पद सृजित किए जाएंगे। इसमें 32 पद शिक्षक वर्ग के और 12 पद शिक्षकेतर कर्मियों के होंगे। यह भी पढ़ें- नये डिग्री कॉलेज में 32 शिक्षक व 12 शिक्षकेत्तर कर्मियों के होंगे पद इस आधार पर मधुबनी के चारों प्रस्तावित कॉलेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.