सासाराम, मार्च 12 -- सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे से किया जाएगा मतदान सभी बीडीओ मतदान सामग्रियों की व्यवस्था अपने स्तर से करेंगे सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले की चार पैक्स सोसाइटियों में मतदान करने की तिथि घोषित कर दी गई है। नौहट्टा प्रखंड के भदारा पैक्स, चेनारी के मल्हीपुर, तिलौथू के हुरका व बिक्रमगंज प्रखंड के शिवपुर पैक्स में 18 मार्च को मतदान किया जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे से किया जाएगा। मतदान के बाद उसी दिन संबंधित प्रखंड मुख्यालय में मतगणना होगी। जिला सहकारिता पदाधिकारी नयन प्रकाश ने बताया कि मतपत्र व अन्य प्रपत्रों की छपाई बीडीओ-सह-निर्वाचन पदाधिकारी नौहट्टा, चेनारी, तिलौथू व बिक्रमगंज को निर्देश दिया गया है। सभी को इण्डेंट भेजते हुए मतपत्र के मुद्रण हेतु प्रूफ रीडिंग की व्यवस्था करने को कहा गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.