औरंगाबाद, जनवरी 2 -- बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार ने औरंगाबाद जिले के सदर प्रखंड के एक तथा कुटुंबा प्रखंड के तीन प्राथमिक कृषि साख समितियों के चुनाव की घोषणा कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार सदर प्रखंड में बड़वा पैक्स तथा कुटुंबा प्रखंड में बलिया, भरौंधा और सुही पैक्स में प्रबंधकारिणी समिति के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। प्राधिकार द्वारा जारी कार्यक्रम के तहत 5 जनवरी को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सूचना का प्रकाशन होगा। नामांकन 21 और 22 जनवरी को 11 बजे से 3 बजे तक लिया जाएगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 24 और 27 जनवरी को होगी। अभ्यर्थिता वापसी और प्रतीक आवंटन 29 जनवरी को किया जाएगा। मतदान 6 फरवरी को सुबह 7 बजे से अपराह्न 4.30 बजे तक होगा और उसी दिन मतदान के तुरंत बाद मतगणना कराई जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 9 फरवरी को होगी। प्राधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.