संभल, मई 4 -- तहसील क्षेत्र में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हो गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद बाहर निकले अधिकांश अभ्यर्थियों के चेहरे आत्मविश्वास से भरे हुए थे। परीक्षा बहजोई स्थित हीरा देवी तोताराम इंटर कॉलेज, एसएम डिग्री कॉलेज, एसएम इंटर कॉलेज और नानक चन्द्र आदर्श इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई। सुबह 11 बजे से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 1:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी गई, जिसके बाद गेट बंद कर दिए गए। बिना सघन तलाशी के किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली। इस वर्ष कुल 1718 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1679 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 39 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.