सीतामढ़ी, मार्च 3 -- सीतामढ़ी,। जिले के चार केंद्रों पर सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की मैट्रिक परीक्षा 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरु हुई। पहले दिन मूल्यांकन केन्द्रों पर परीक्षकों व एमपीपी का योगदान करने का सिलसिला जारी रहा। मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रों पर प्रतिनियुक्त परीक्षकों में से करीब 75 से 90 फीसदी परीक्षकों ने सोमवार तक योगदान कर लिया। बोर्ड द्वारा जिले में निर्धारित चार मूल्यांकन केन्द्रों में एमपी हाईस्कूल डुमरा, कमला गर्ल्स हाईस्कूल डुमरा, मथुरा हाईस्कूल सीतामढ़ी व हाईस्कूल बरियारपुर केन्द्र शामिल है। इन केन्द्रोंं पर सोमवार को बिहार बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार विभिन्न विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरु की गई। एमपी हाईस्कूल केन्द्र के निदेशक आफताब आलम, कमला गर्ल्स हाईस्कूल के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.