हरदोई, अप्रैल 7 -- हरदोई, संवाददाता। मंगलवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने शहर की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अचानक बदले मौसम के बीच तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा। मन्ना पुरवा, कोयल बाग, आशा नगर और चरौली पावर हाउस से जुड़े अनेक मोहल्लों में देर तक बिजली गुल रही। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली लाइनों पर गिर गईं, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा कई जगह तारों के आपस में टकराने और फॉल्ट आने की भी सूचना मिली। अचानक बिजली कटौती से लोगों को गर्मी और उमस के बीच परेशानी झेलनी पड़ी। घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए, वहीं छोटे व्यवसाय भी प्रभावित हुए। अधिशासी अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि खराब मौसम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.