पीलीभीत, सितम्बर 23 -- पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले की चारों ही विधान सभा के विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष को मंगलवार को लखनऊ बुलाया। साथ ही जिले की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। आगामी दिनों में विधान सभा के चुनाव के मद्देनजर भी आवश्यक चर्चा करते हुए क्षेत्र में सक्रिय होकर काम करने को कहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार, बरखेड़ा विधायक प्रवक्तानंद, पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और बीसलपुर विधायक विवेक वर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: समाज विरोधी गतिविधियों को नहीं होने देंगे : विहिप यह भी पढ़ें- एमएलसी चुनाव के लिए सात केंद्र और 11 बूथ फाइनल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...